झारखंड: मां-बेटी सहित तीन की गयी जान, ऑटो और ट्रेक्टर की हुई जोरदार टक्कर, कईयों की हालत गंभीर, ग्रामीणों का हंगामा

पलामू। भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की जान चली गयी। घटना मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर पोखराहा की है।घटना उस वक्त हुई, जब एक ऑटो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी। घटना में कई लोगों की हालत नाजुक है। पुलिस के मुताबिक मृतक और जख्मी सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक ऑटो रिजर्व कर एक ही गांव के लोग मनातू स्थित बरौरा शरीफ दरगाह गए थे। दरगाह से लौटने के दौरान एक बाइक सवार को बचाने में ऑटो और ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। मृतकों की पहचान जुगनू बीबी (45), सव्या (10) और सायना (10) के रूप में हुई हैं। मृतका जुगनू बीबी और साव्या मां-बेटी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जायेगा। इधर परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गयी। हॉस्पिटल में डॉक्टर के मौजूद रहने के बाद भी उनका इलाज नहीं होने पर लोग भड़क गए। लोगों का कहना था कि स्टॉफ ड्यूटी छोड़कर भाग गए। इसी कारण समय पर इलाज नहीं हुआ और तीनों की मौत हो गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भेजना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close