माननीय मुख्यमंत्री को… कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी फोटो डाल, लिखी ये बात…उधर चंपाई सोरेन ने भी किया फोटो पोस्ट…

रांची। हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली। पहले ये कहा जा रहा था कि हेमंत सोरेन के साथ कैबिनेट भी शपथ लेगी, लेकिन आज हेमंत सोरेन ने अकेले शपथ लेकर सभी को चौका दिया। हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद कल्पना सोरेन ने ट्वीट किया है। उन्होंने बुके भेंट करते हुए लिखा है.. माननीय मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने से लेकर जेल से बाहर आने तक कल्पना सोरेन कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन के बाद जिस तरह से संगठन को कल्पना ने संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ है। राजनीति के जानकर कल्पना में एक परिपक्व राजनेता का गुण देख रहे हैं। लिहाजा, हेमंत सोरेन जब जेल से बाहर निकले, तो उन्होंने कल्पना सोरेन की तारीफ भी की थी। हेमंत सोरेन की गैर मौजूदगी में कल्पना सोरेन ने ही उनका सोशल मीडिया हैंडल किया करती थी। सोशल मीडिया के जरिये वो लगातार बीजेपी पर हमलावर रही। हमारे पूर्वजों ने जिस झारखण्ड का सपना देखा था, उनके दिखाए रास्ते पर चल कर अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ते हुए झारखण्ड को वो सम्मान दिलाना है जिसका हमारा राज्य हक़दार है। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को उनका सम्मान मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जय बिरसा जय सिद्धो कान्हों जय झारखण्ड

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं चंपाई सोरेन ने भी हेमंत सोरेन को बधाई दी है। चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन शपथ लेते हुए तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है.. झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर हेमन्त बाबु को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close