झारखंड: आज CM हेमंत शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, ‘जे गुरुजी ऐप’ भी करेंगे लांच

रांची। 24 जिलों के 827 शिक्षकों को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। दोपहर एक बजे राज्य के 24 जिलों में नवनियुक्ति हाईस्कूल शिक्षकों को ये ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम में रखा गया है। नियुक्ति पत्र देने के साथ-साथ स्कूली बच्चों को ऑनलाइन एजुकेशन प्रोवाइड कराने को लेकर ‘जे गुरुजी ऐप’ भी लांच किया जाएगा।

किस जिलें में कितने शिक्षकों की नियुक्ति

नियुक्ति पत्र पाने वाले माध्यमिक शिक्षकों को जिलेवार आवंटन भी हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • पश्चिमी सिंहभूम में 100
  • पलामू में 74
  • गिरिडीह में 74
  • लातेहार में 70
  • चतरा में 61
  • पूर्वी सिंहभूम में 52
  • दुमका में 52
  • सरायकेला में 40
  • गोड्डा 39
  • हजारीबाग में 35
  • रामगढ़ में 35
  • साहिबगंज में 34
  • गढ़वा में 32
  • लोहरदगा में 24
  • सिमडेगा में 24
  • जामताड़ा में 16
  • देवघर में 16, गुमला 13
  • कोडरमा 13
  • पाकुड़ में 12
  • धनबाद में 11
  • रांची में 08
  • बोकारो में 6 और खूंटी में 5 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Related Articles

close