Jharkhand Aaj Ka mausam : 14 अप्रैल तक झारखंड में होगी बूंदाबांदी, इन 15 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश और वज्रपात, आपके जिले में ऐसा है मौसम का हाल

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में बादलों की लुकाछिपी जारी है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से बदरी छाई हुई है और कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि 14 अप्रैल तक बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। इधर 13 और 14 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 अप्रैल को राज्य के अधिकांश हिस्से में बारिश हो सकती है।

जिन हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है। उसमें पश्चिम, मध्य और राज्य के दक्षिणी हिस्से के जिले शामिल हैं।इस तरह से देखें तो 13 और 14 को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ शामिल है। इस दौरान कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कई जिलों में आज भी गर्जन के साथ बारिश की संभावना बन रही है।

कुछ स्थानों पर सामान्य से तेज गति से हवा चल सकती है। आज और कल भी राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है। 14 अप्रैल तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी और मध्य इलाके में कहीं-कहीं हल्के दर्ज की बारिश हो सकती है। रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभू, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सराकेला-खरसावां शामिल हैं। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Related Articles

close