झारखंड : हमें दूसरे राज्यों में भी झामुमो का परचम लहराना है-कल्पना सोरेन

बीते कल यानी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46वां झारखंड दिवस मनाया गया, लेकिन जब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत किए तो दिन बदल कर सोमवार चुका था। हेमंत सोरेन के संबोधन से ठीक पहले पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का संदेश जनसभा को सुनाया गया।

46वां झारखंड दिवस के माध्यम से झामुमो ने न सिर्फ अपनी भावी रणनीतियों की मंशा जनता जनार्दन के समक्ष रखी, बल्कि इसके बहाने एक तीर से कई निशाने अपने विरोधियों पर साधे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कल्पना सोरेन ने क्या कहा

पहली बार झारखंड दिवस के मंच पर आईं गांडेय की विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने जिस अंदाज में जनसभा को संबोधित किया उसके राजनीतिक मायने भी कई हैं।कल्पना ने कहा कि अब हमें आगे बाहें फैलानी हैं। अब हमें दूसरे राज्यों में भी झामुमो का परचम लहराना है। कहा कि देश में हेमंत की जरूरत है। कल्पना ने अपने अंदाज में वृहत झारखंड राज्य व दूसरे प्रदेशों में भी झामुमो की राजनीतिक विस्तार की मंशा जताते हुए कहा कि झारखंड अब रुकेगा नहीं। कल्पना ने कहा कि झारखंड की जनता को अपने हक व अधिकार के लिए एक और हूल करना होगा। केंद्र के पास बकाया झारखंड के खनिज संपदाओं की रॉयल्टी के एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये हासिल करने के लिए यहां की जनता को तैयार रहना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close