Jharkhand Weather News: साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने बदला मौसम का मिजाज : रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश, 11 मार्च तक बारिश का पूर्वानुमान

रांची: होली में राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड के मौसम में बदलाव हुआ है। यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुआ है। रांची सहित 10 से अधिक जिलों में हुई बारिश ने मौसम में ठंडापन ला दिया है। यह बदलाव छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हुआ है। मौसम में ठंडापन आ गया है। बादल गरजने के साथ बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक मौसम में इस तरह का बदलाव अभी 11 मार्च तक देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हैं। ऐसे में मौसम में देखने को मिलेगा ।

जमशेदपुर और चाईबासा के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक राजधानी रांची में 10 मार्च तक मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र से जारी की गयी सूचना के मुताबिक रांची का तापमान 10 मार्च को 29 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की सूचना के मुताबिक 10 मार्च तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिला में गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है। 11 मार्च को झारखंड के 19 जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close