Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर, कई जिलों में 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…घर से निकलने से पहले देख लें यह अलर्ट

Jharkhand Weather Update: Heatwave grips Jharkhand; mercury nears 45 degrees in several districts. Orange alert issued for storms and rainfall—check this alert before stepping out of your home.

रांची। झारखंड में मई की भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना चुनौती बन गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू, तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है और लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेदिनीनगर बना सबसे गर्म जिला

शनिवार को मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के पार बना रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को हो रही है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रशासन को किया अलर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी भी गांव, टोले या मोहल्ले में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को लगातार निगरानी रखने और तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

खराब चापाकलों की होगी मरम्मत

सीएम सोरेन ने खराब पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए हैं। ग्रामीण इलाकों में वैकल्पिक जल व्यवस्था को मजबूत रखने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को रांची, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में दोपहर बाद तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

वहीं गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

29 मई तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 मई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां सहित राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और वज्रपात हो सकता है।मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 29 मई तक बने रहने की संभावना जताई गई है।

अंडमान पहुंचा मॉनसून, झारखंड में जल्द दस्तक की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है और 26 मई तक इसके केरल पहुंचने की संभावना है। झारखंड में मॉनसून 7 से 10 जून के बीच संताल परगना के रास्ते प्रवेश कर सकता है।मॉनसून के आगमन के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

close