Jharkhand Weather : पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोन में तब्दील.. जानें झारखंड पर क्या होगा असर, कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रांची । अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोन में तब्दील हो गया है। राजस्थान में भी एक साइक्लोन तैयार हुआ है ,इसी वजह से कई जिलों के मौसम बदल जाएंगे। झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। अगले 27 जनवरी तक मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

26 जनवरी तक छाया रहेगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले चार-पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिनों तक यानी 25-26 जनवरी तक कहीं-कहीं सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा जा सकता है। झारखंड के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे। अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के तापमान में हो रही वृद्धि

रांची में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जायेगी. मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें बताया गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम से कम एक-एक सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है। 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री हो जायेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।इस दौरान सुबह में धुंध छाये रहेंगे।बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

30 डिग्री हो जाएगा तापमान

मौसम केंद्र के मुताबिक, 25 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो जायेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हो जाने का अनुमान है। इसके बाद 26 और 27 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close