हेमंत सोरेन क्यों मांग रहे हैं वीर नागरिकों से मदद? सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा लंबा मैसेज, बताया, कैसे कर सकते हैं मदद

रांची। मंईयां सम्मान योजना छत्तीसगढ़ सरकार के लिए चुनाव में तुरुप का इक्का साबित हो सकता है। लिहाजा झारखंड मुक्ति मोर्चा इस योजना को लेकर पूरी ताकत झोंके हुए है, वहीं भाजपा लगातार इस योजना की कमियों को उजागर कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले दिनों भाजपा ने स्लो सर्वर और महिलाओं की लंबी कतार को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा था। जिसके बाद आनन फानन में सरकार ने ऑफलाइन भी आवेदन स्वीकार करने का निर्देश जारी कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं आवेदन को लेकर भी कुछ सरलता के निर्देश विभाग की तरफ से जारी किये गये हैं। अब मंईयां सम्मान योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक सार्वजनिक अपील जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों अपील की है कि वो आवेदन भरने में महिलाओं की मदद करें। उन्होंने कहा है कि मिलकर झारखंड को महिला सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनायें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि, प्रिय झारखंड के वीर नागरिकों, आज मैं आप सबसे एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करना चाहता हूँ- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)। यह योजना हमारे राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण का एक अभूतपूर्व कदम है।

कुछ बिचौलिये एवं विपक्ष लगातार इस योजना पर लोगों को दिग्भ्रमित एवं परेशान करने की कोशिश कर रहा है, इसलिए मुझे आप सभी की मदद चाहिए – आप कैसे मदद कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि, अपने आस-पास के निरक्षर और वंचित वर्ग की महिलाओं को फॉर्म भरने में सहायता करें। गाँव-गाँव, मोहल्ले-मोहल्ले में इस योजना के बारे में जानकारी फैलाएं। सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ इस संदेश को शेयर करें। किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें/ट्वीट करें।

याद रखिए, जब हम एक बहन की मदद करते हैं, तो हम एक पूरे परिवार की मदद करते हैं। आइए, मिलकर झारखंड को महिला सशक्तिकरण का अग्रणी राज्य बनाएं। जय झारखंड! जय हिंद!

Related Articles

close