झारखंड: कांग्रेस विधायक के लिए चंदा जुटाने क्यों कह रहे सांसद निशिकांत दुबे? सोशल मीडिया पर VIDEO पोस्ट कर. …दीपिका पांडेय के स्वास्थ्य को लेकर….

गोड्डा। सांसद निशिकांत दुबे की मुखरता किसी से छुपी नहीं है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और विपक्ष की छोटी से छोटी गतिविधि पर काफी पैनी नजर रखते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निशाना साधने से नहीं चूकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने 25 लाख की वसूली मामले में कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय को जमकर घेरा था।

अब उन्होंने दीपिका पांडेय का एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें जमकर घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा है… यह महगामा की कॉंग्रेस विधायक दीपिका जी हैं, जिनके उपर 25 लाख मुखिया से माँगने का आरोप चुनाव आयोग में लम्बित है। मोदी जी ने सभी को उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हा दे दिया है,लेकिन इन महोदय को अभी भी यह सुविधा नहीं मिली है,मुझे अपने विधायक के फेफड़े तथा स्वास्थ्य की चिंता है । भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे चंदा कर महोदया को प्रधानमंत्री जी का लाभार्थी बनाएँ

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है विधायक पर आरोप

कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह और मुखिया रफीक भाई का एक ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस आडियो में 25 लाख के लेन देने का भी जिक्र था। दोनों के बातचीत का ऑडियो चुनाव आयोग भी पहुंचा था। भाजपा ने इस मामले में. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार से जांच की मांग की थी। मामले में भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे में इस ऑडियो में जिस तरह से 25 लाख रुपए की लेनदेन और डीसी डीसी का जिक्र किया गया है ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि इस ऑडियो की जांच कराई जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close