झारखंड : बीच बाजार में पत्नी ने पति को जमकर धुना, पति को गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा…सरेराह होता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

सिमडेगा। प्रेमिका के साथ पति को रंगरेलियां मनाते देख पत्नी ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। मामला झारखंड के सिमडेगा का है, जहां के जलडेगा चौक के पास आज पति, पत्नी और प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। जानकारी के मुताबिक पत्नी को अपने पति पर शक था। इसलिए अचानक जलडेगा पहुंची। वहीं युवक अपनी प्रेमिका को बस चढ़ाने जलडेगा आया था। इसी दौरान उसे उसकी पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया।

प्रेमिका के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी ने बीच बाजार में ही पति की पिटाई कर दी। थाना चौक के पास बीच सड़क घंटे भर ड्रामा चलता रहा। इस ड्रामे को देखने को लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं पुलिस को भी इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति और प्रेमिका और पत्नी को थाने लेकर आयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक युवक पालकोट का रहने वाला है। वह जलडेगा में नौकरी करता है। वहीं उसकी वाइफ भी पालकोट की ही रहने वाली है। जबकि प्रेमिका का घर ठेठईटांगर के रेंगरीह में है। युवक के चार बच्चे हैं। इधर, पुलिस ने पति, पत्नी और प्रेमिका से पुछताछ कर बीच का रास्ता निकालने की तैयारी कर रही है। पुलिस इस मामले में आपसी सुलह से मामले को खत्म करने की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close