Jharkhand: दिवंगत पत्रकार की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी…. राज्य सरकार ने सौंपा नियुक्ति पत्र… पिछले दिनों हुई थी हत्या

रांची: मंत्री सत्यानंद भोक्ता और विधायक किशुन दास ने उग्रवादी हिंसा में मारे गए पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी नेहा शुक्ला नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि हेमन्त सरकार गरीबों पिछड़ों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। हरेक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य है। इसके साथ ही जिले के वरीय अधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को त्वरित गति से पहुँचाए। विकास कार्यों में तेजी गति लाएं। जिले का समुचित विकास हमसब की प्राथमिकता है।

29 अक्टूबर 2018 को हुई थी पत्रकार की निर्मम हत्या


दैनिक समाचार पत्र के पथलगडा रिपोर्टर चंदन तिवारी की मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी संबंधी रिपोर्ट प्रकाशित करने को लेकर पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से विभिन्न राजनीतिक दलों ने तत्कालीन रघुवर सरकार से पत्रकार के आश्रितों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग की

थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close