झारखंड: हाजत में युवक ने लगायी फांसी, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने लिया था हिरासत में, हाजत में मिले कंबल से बना लिया फंदा

Jharkhand: A young man hanged himself in the lock-up; he was taken into custody by the police on the complaint of his wife. He made a noose from a blanket found in the lock-up.

Jharkhand Crime News : झारखंड के कोडरमा जिले से एक बड़ी खबर है। जयनगर थाने की हाजत में एक कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। युवक को पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने पर हिरासत में लिया था। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाजत में युवक ने कंबल को फाड़कर फांसी लगा ली।

पुलिस ने पत्नी से मारपीट मामले में लिया था हिरासत में
घटना की सूचना तत्काल आला अधिकारी को दी, जिसके बाद पुलिस महकमें हडकंप मचा है। थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाजत जैसे सुरक्षित स्थान में कैदी द्वारा आत्महत्या कर लेना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है, जो कटिया परसाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाजत में मिले कंबल से बनाया फंदा
पुलिस ने उसे उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप के आधार पर हिरासत में लिया था. मामले की जांच चल ही रही थी कि इसी दौरान यह घटना हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने हाजत के अंदर मौजूद कंबल को फाड़कर उससे फांसी का फंदा बनाया और उसी के सहारे आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि यह घटना अचानक हुई, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।

अधिकारियों में मचा हड़कंप
आखिर किन परिस्थितियों में कैदी ने यह कदम उठाया और सुरक्षा में कहां चूक हुई? इसे लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है, जिसके बाद मृतक के घर में भी कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close