Jhrakhand Rain Alert: आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका, येलो-आरेंज अलर्ट जारी

रांची। झारखंड में भी आज भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड सहित देश के कई हिस्सों में दिख रहा है। रांची मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात और हवा की तेज रफ्तार की आशंका जतायी है। कई जिलों के लिए यलो तो कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, धनबाद, बोकारो, चतरा, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा सहित कई जिलों में बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि राज्य के सात क्षेत्रों में मंगलवार को तेज गति से हवा चल सकती है। इस दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संबंधित जिला से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची समेत राज्य के अन्य भागों में अगले चार दिनों के दौरान तेज हवा और गरज के साथ बारिश तथा कहीं-कहीं वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश साथ ही कहीं-कहीं वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान रांची के अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है. 21 मार्च तक झारखंड में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. वहीं, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी.

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में मौसम बदल गया है. रांची समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही हल्की ओलावृष्टि भी रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य में अगले चार दिनों के दौरान तेज हवा व वज्रपात के साथ बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close