जिओ ने फिर दिया झटका… कंपनी ने बढ़ा दी इन प्रीपेड प्लान की कीमत…जानिये अब कितने में मिलेगा प्लान

मुंबई। जिओ ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका देने जा रहा है। धीरे-धीरे जिओ ने अपने सभी प्लान को महंगा कर दिया है। कुछ दिन पहले ही जिओ ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान महंगे किये थे, अब खबर है कि जिओ ने कुछ और प्लान की कीमत बढ़ाकर अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। हालांकि इससे पहले ही कुछ और मोबाइल कंपनियों ने भी कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया था, लेकिन शुरुआत जिओ की तरफ से हो रही है।

जिओ ने पिछले दिनों ही अपने कुछ प्लान को महंगा किया था। अब फिर से तीन प्रीपेड प्लान अब महंगे हो गये हैं। हालांकि अभी तक जिओ ने प्लान महंगे किये हैं, वो सिर्फ जिओ फोन के लिए हैं। अन्य मोबाइल में अगर आप जिओ सिम का इस्तेमाल करते हैं, तो ये प्लान आपके लिए नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

155 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 186 रुपये हो गई है यानी जो सुविधाएं आपको पहले 155 रुपये वाले प्लान में मिल रही थीं, उन्हीं सुविधाओं के लिए अब आपको 186 रुपये खर्च करने पड़ेंगे यानी अब आपको 31 रुपये अधिक खर्च करने होंगे. इस 186 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है और हर रोज 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है.

वहीं अगर बात करें तो 185 रुपये वाले प्लान की तो ये अब आपको 222 रुपये में मिल रहा है इसके लिए अब आपको 37 रुपये अधिक खर्च करना होगा। जिओ के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है.
जियो की अगर हम 749 रुपये वाले प्लान की बात करें तो अब इसकी कीमत अब 899 रुपये हो गई है। जियो फोन के इस प्लान के साथ अब 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में हमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलता है. सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी फैसलिटी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close