JMM के कद्दावर नेता हेमलाल मुर्मू ने भगवान बजरंगबली को लेकर दिया विवादित बयान

गोड्डा । झामुमो नेता और पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने हिंदू देवता बजरंगबली को लेकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है. विवादित बयान में उन्होंने भगवान बजरंगबली की तुलना आदिवासियों के जमीन हड़पने वाले भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी के रूप में की है. हेमलाल मुर्मू का यह बयान गोड्डा जिले में आया है, जहां के बोआरीजोर में वे झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

सीओ को कहा मूर्ति हटाएं

हेमलाल मुर्मू कहते हैं कि ऐसी बड़ी मात्रा में जमीन पर मूर्ति लगा कर आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. उन्होंने कहा कि उसके लिए मैंने स्थानीय सीओ और एसडीओ को साफ-साफ कह दिया है कि इस पदाधिकारी को हटाइये और अपने कार्यालय में ले जाइए. जितनी पूजा करनी हो कीजिये.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आखिर क्यों खफा है हेमलाल मुर्मू

राजमहल अनुमंडल के तालझारी में 300 एकड़ जमीन को रातों-रात रिफ्यूजी को बंदोबस्त कर दिया दिया. इस दौरान उस जमीन पर लैंड एक्यूजिसन ऑफिसर को खड़ा कर दिया गया. फिर उन्होंने आगे कहा कि ये पदाधिकारी कौन हैं, जान रहे हैं ना- बजरंगबली.

कौन हैं हेमलाल मुर्मू

हेमलाल मुर्मू झामुमो के पुराने और वरिष्ठ नेता रहे हैं. वे चार बार के बरहेट से विधायक और राजमहल से एक बार के सांसद रहे हैं. हेमलाल मुर्मू पिछली झामुमो सरकार में मंत्री भी रहे हैं. हालांकि टिकट बंटवारे और बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन के खुद चुनाव लड़ने को लेकर खटपट हुई और वे भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा से चार बार चुनाव लड़े. लेकिन एक बार भी जीत नहीं पाए. जिसके बाद वे फिर से झामुमो में शामिल हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close