‘BJP जॉइन करो, नहीं तो परिवार समेत…’ CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का सनसनीखेज दावा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी पर धमकाने, शिक्षा और युवाओं की अनदेखी करने का आरोप; राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन, पेलेट गन इस्तेमाल पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिपके ने दावा किया कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर परिवार समेत गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

उन्होंने कहा कि यह बेहद हैरानी की बात है कि “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पोते की उम्र का हूं, फिर भी वे मुझसे इतने डर गए कि धमकी तक देने लगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘बीजेपी को सिर्फ सत्ता चाहिए’

अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी को युवाओं, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा, “बीजेपी को सिर्फ किसी भी तरह सत्ता चाहिए। युवाओं और देश के भविष्य से उनका कोई लेना-देना नहीं है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप

दिपके ने बीजेपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अपराधियों और बलात्कार के दोषियों का स्वागत किया जाता है।

उन्होंने उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को संरक्षण देने वालों को देश की शिक्षा व्यवस्था तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘युवाओं के मुद्दे पर पूरा देश एकजुट हो’

CJP फाउंडर ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों पर केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि पूरे देश को एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “जो भी युवाओं, शिक्षा और देश के हित के मुद्दों के साथ खड़ा होगा, CJP उसके साथ खड़ी रहेगी।”

राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन

अभिजीत दिपके ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है।

उन्होंने दावा किया कि छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल गृह मंत्री की जानकारी के बिना नहीं हो सकता।

दिपके ने कहा कि पेलेट गन से कई छात्रों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई है और कुछ छात्र अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि यह कार्रवाई गृह मंत्री की जानकारी के बिना हुई, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

अभिजीत दिपके के इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। फिलहाल भाजपा की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर सियासी विवाद और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close