पत्रकार पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मरवायी थी गोली, पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पल्सर बाइक से पीछा कर मारी थी गोलियां

नालंदा। पत्नी ने ही पत्रकार पति को गोली मरवायी थी। पुलिस ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारने के मामले में पत्रकार की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इसी महीने 17 मार्च को बाइक से आ रहे पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारी गयी थी। पत्रकार को गंभीर हालत में अस्पताली में भर्ती कराया गया था। अब इस मामले में पत्रकार की पत्नी रागिनी और उसके प्रेमी शशांक कुमार समेत 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

17 मार्च को हुई गोलीबारी में घायल दीपक विश्वकर्मा की पत्नी रागिनी विश्वकर्मा के बयान पर दीप नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी। नालंदा SP ने निर्देश पर SIT का गठन किया गया, जो वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान शुरू की। दीपक से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी दी।घटना के वक्त दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी रागिनी (30) के साथ राजगीर से लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपक अभी भी पटना AIIMS में चल रहा है। दरअसल रागिनी और दीपक के बीच आपसी विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी रागिनी ने अपने प्रेमी शशांक (25) को दी थी। इसके बाद शशांक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक विश्वकर्मा पर हमला किया। रागिनी और शंशाक के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं दीपक विश्वकर्मा ने दूसरी शादी रागिनी से मई 2023 में की थी। शशांक और साहिल ने पल्सर बाइक से पीछा कर दीपक पर फायरिंग किया था।

पुलिस ने बताया कि दीपक विश्वकर्मा की पत्नी रागिनी विश्वकर्मा उर्फ निक्की, रहुई थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव के शशांक कुमार, सिलाव थाना क्षेत्र के नानंद गांव के साहिल कुमार (26) और दीपक कुमार (29) है। इस मामले में शशांक कुमार, साहिल कुमार और दीपक कुमार के अलावे पत्नी रागिनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close