JPSC JET 2024: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी…अब 30 अक्टूबर तक करें अप्लाई…देखें पूरी डिटेल्स
JPSC JET 2024: Last date for application extended...now apply by October 30...see full details

Ranchi। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2025 रात 11:45 बजे कर दी है। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।
जेपीएससी ने यह फैसला विज्ञापन संख्या-08/2025 के तहत लिया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर थी। आयोग ने यह भी बताया कि 01 से 03 नवंबर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो) के माध्यम से संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा से जुड़े अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।
इस बार आवेदन के साथ अभ्यर्थियों से डिग्री प्रमाणपत्र अपलोड करने की आवश्यकता थी। कई विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र विश्वविद्यालय से लेने में कठिनाई हो रही थी। इस वजह से कई अभ्यर्थियों ने JPSC से आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की थी। रांची विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों में रविवार को भी प्रमाणपत्र वितरण जारी रहा, जिससे छात्रों की भीड़ देखी गई।
तिथि बढ़ने से अब सभी अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिल गया है ताकि वे अपने दस्तावेज तैयार कर सकें और समय पर आवेदन कर सकें। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को सरल और सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।











