JSSC विज्ञापन अपडेट: इसी माह से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया,15,000 से ज्यादा पदों पर होगी अलग-अलग भर्तियां, देखिए किन किन पदों पर होगी नियुक्तियां

रांची। नई नियोजन नीति को कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद अब फिर से नौकरियों के रास्ते खुलने वाले हैं। कैबिनेट में नियोजन नीति पर मुहर के बाद JSSC रद्द की गई परीक्षाओं को नए सिरे से आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है जल्दी ही JSSC विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। परीक्षाओं को लेकर झारखंड कर्मचारी आयोग के पास पहले से ही 8 लाख आवेदन जमा है।

नियोजन नीति 2021 हाईकोर्ट से रद्द होने के बाद JSSC ने परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। नियोजन नीति पर लंबे समय तक चली असमंजस की स्थिति के बाद पिछले दिनों 2 मार्च को ही हेमंत कैबिनेट की बैठक में संशोधित नियोजन नीति पर मुहर लगी थी। नई नीति के मुताबिक झारखंड से ही मैट्रिक और इंटर पास होने की शर्तों के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी,संस्कृत को शामिल करने के फैसले के बाद इन परीक्षाओं को फिर से आयोजित करने के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी है। इसके तहत 15000 नियुक्तियां होगी। खबर है कि हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी, जिसके तहत 10000 शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जानी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन परीक्षाओं का होना है आयोजन

JSSC की तरफ से जिन परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है, उनमें ….

  • झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021
  • झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021
  • झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड इंटरमीडिएट प्रतियोगिता परीक्षा 2022,
  • झारखंड सचिवालय सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड मैट्रिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड उद्यौगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2022
  • झारखंड डिप्लोमा प्रतियोगिता परीक्षा 2022 परीक्षा शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close