JSSC बड़ी खबर : 515 आवेदकों में से 345 ने नहीं सुधारी अपनी गलती, अब JSSC ने दी 48 घंटे की आखिरी मोहलत, ये रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं आपका भी तो नहीं…

रांची। झारखंड में इन दिनों नौकरी की बाढ़ आयी हुई है। JSSC की तरफ से लगातार विज्ञापन जारी किये जा रहे हैं। इन सबके बीच अभ्यर्थियों की जमकर लापरवाही भी देखने को मिल रही है। कुछ अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के बाद फार्म भरने में चूक कर रहे हैं, तो कुछ फार्म और पेमेंट के बाद दस्तावेज अपलोड नहीं कर रहे हैं। झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में लापरवाही से आवेदन भरने वाले अब तक 25 हजार से ज्यादा फार्म रिजेक्ट हो चुके हैं।

झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 345 अभ्यर्थियों को अब JSSC ने आखिरी मौका दिया है। ये वैसे आवेदक हैं, जिनकी तरफ से अपलोड किये गये फोटो और हस्ताक्षर साफ और स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि 515 अभ्यर्थियों को फोटो और हस्ताक्षर को दोबारा से अपलोड करने के लिए जेएसएससी ने इससे पहले भी 14 अगस्त से 16 अगस्त तक का मौका दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन, इस दौरान 515 अभ्यर्थियों में से 345 अभ्यर्थियों ने फोटो और हस्ताक्षर को दोबारा से अपलोड नहीं किया गया। अब उन छात्रों के लिए एक बार फिर से अंतिम मौका दिया गया है। इन अभ्यर्थियों के लिए 25 अगस्त से 26 अगस्त के रात 12 बजे तक फिर से लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी निर्धारित समय में अगर अभ्यर्थी अपने फोटो और सिग्नेचर को अपलोड नहीं करते हैं, तो उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close