JSSC बिग अपडेट: क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा के दो जिलों का परीक्षा केंद्र बदला, आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जरूरी नोटिस
JSSC Major Update: Exam centers changed for two districts for the Regional Worker examination; Commission issues an important notice for candidates.

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) 2024 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 19 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा से पहले दुमका और हजारीबाग के दो परीक्षा केंद्रों के पते में बदलाव किया है।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र में पुराने केंद्र का पता दर्ज है, उन्हें तुरंत संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित प्रवेश पत्र JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नए परीक्षा केंद्र के पते के साथ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हों, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन परीक्षा केंद्रों का बदला गया पता
1. दुमका
• पुराना पता: NELC Don Bosco School, Bakshi Band Road, Dumka-814101
• नया पता: NELC Don Bosco School, Bandarjori Mission, Airport Road, Dumka-814101
2. हजारीबाग
• पुराना पता: Mount Carmel School, AT+PO Bishnugarh, Hazaribagh-825302
• नया पता: Mount Carmel School, Near Columbus College, Hearunganj, Hazaribagh-825302
संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी
आयोग ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में ऊपर दिए गए पुराने पते अंकित हैं, वे परीक्षा से पहले नया प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। पुराने पते के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने पर उम्मीदवारों को असुविधा हो सकती है।
इस तरह से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
• JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
• JGGLCCE 2024 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
• अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
• संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
• परीक्षा के दिन नया एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।









