दिल दहला देने वाला मामला! नाबालिग से दरिंदगी…फिर नवजात को बेचने का आरोप….माता-पिता समेत 5 पर FIR…

पुलिस ने मुख्य आरोपी, पीड़िता के माता-पिता और दो डॉक्टरों के खिलाफ POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

 

हुब्बली।

कर्नाटक के हुब्बली शहर से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर लंबे समय तक यौन उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि पहली बार गर्भवती होने के बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत करने के बजाय मामला दबा दिया और जन्मे नवजात को कथित रूप से दूसरे परिवार को बेच दिया। अब पीड़िता दोबारा गर्भवती पाई गई है, जिसके बाद पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्य आरोपी, माता-पिता और डॉक्टरों पर केस दर्ज

धारवाड़ जिला बाल संरक्षण इकाई (Child Protection Unit) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी, पीड़िता के माता-पिता और दो निजी डॉक्टरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), POCSO Act और Juvenile Justice Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नाबालिग का कई बार यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि परिजनों को इसकी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी और मामला छिपाए रखा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात को कथित तौर पर दूसरे परिवार को बेच दिया गया। अब पीड़िता के दूसरी बार गर्भवती मिलने के बाद पूरा मामला सामने आया है।

डॉक्टरों की भूमिका भी जांच के घेरे में

जांच एजेंसियों के अनुसार, दो निजी डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग का इलाज और प्रसव कराया, लेकिन कानून के तहत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवजात की तलाश में जुटी पुलिस

हुब्बली के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जब नवजात के बारे में पूछताछ की गई तो परिजनों ने दावा किया कि बच्चा इलाज के लिए कारवार में रिश्तेदारों के पास है। हालांकि पुलिस को इस दावे पर संदेह है और बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम जांच में जुटी है।

फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close