JSSC ब्रेकिंग: प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के 6 सवालों को आयोग ने किया रद्द, अभ्यर्थियों को मिलेंगे पूरे नंबर, देखिये किस विषय में कितने सवाल हुए रद्द

रांची। झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर JSSC ने बड़ा अपडेट दिया है। दावा आपत्ति के बाद आयोग ने अलग-अलग विषयों के 6 प्रश्नों को रद्द किया है। इन सवालों के अभ्यर्थियों को पूर्ण अंक दिये जायेंगे, वहीं अलग-अलग विषयों के पांच सवालों के जवाब विशेषज्ञ कमेटी के अनुरूप मान्य होंगे।

दरअसल जेएसएससी ने 12 अगस्त को प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की थी। जिसके आधार पर 22 अगस्त को मॉडल आंसर जारी किये गये थे और 28 अगस्त तक दावा आपत्ति मंगाये गये थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दावा आपत्ति के आधार पर विशेषज्ञों की समिति ने प्रतिवेदन के आलोक चर्चा के बाद निर्णय लिया है कि बॉयोलॉजी के तीन सवाल, केमेस्रीं के तीन सवाल रद्द किये गये हैं। जिन 6 सवालों को रद्द किया गया है, उसमें उस विषय की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को पूर्ण अंक दिये जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close