JSSC NEWS: आद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा का “मॉडल आंसर की” जारी, किसी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं, तो यहां दर्ज करायें आपत्ति

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (JITOCE-2023) का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक किया था। अब परीक्षा का आंसर की जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 10 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक आवेदन मांगे गये थे। आवेदन के आधार पर परीक्षाएं तीन अलग-अलग दिन अलग-अलग पालियों में आयोजित की गयी थी।

JSSC की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक मॉडल आंसर के आधार पर अभ्यर्थी अपने आंसर का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को मॉडल आंसर पर एतराज है तो वो अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए www.jssc.nic.in की लिंक पर जाकर अपनी आपत्ती दर्ज कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jssc ने आपत्ति दर्ज करने के लिए 25 दिसंबर की मध्य रात्रि तक का मौका दिया है। इस दौरान अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर आनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close