JSSC Teacher Recruitment: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती 2016 की नियुक्ति प्रक्रिया जारी, इंग्लिश के अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन 16 को, ये गाइडलाइन जरूर पढ़ें

रांची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के अभ्य्रथियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। मेरिट सूची के आधार पर JSSC की तरफ से नियुक्ति और सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन का काम किया जा रहा है। पिछले दिनों ऊर्दू विषय की मेरिट सूची जारी कर 14 अगस्त को सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। अब इंग्लिश अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गयी है।

कुल 25 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गयी है। इन अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन 16 अघस्त को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक तक किया जायेगा। इस दौरान जो अभ्यर्थी अनुपस्थि रहेंगे, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी। जेएसएसकी की तरफ से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वो वैरिफिकेशन के पहले जेएसएससी की गाईडलाइन को जरूर पढ़ लें। जाति प्रमाण पत्र के संदर्भ में जेएसएससी की तरफ से इस संदर्भ में खास निर्देश जारी किया गया है। जिस कोटि में आरक्षित सीटों केलिए अभ्यर्थी का चयन किया गया है, प्रमाण पत्र भी उसी कैटेगरी का प्रस्तुत करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close