JSSC Vacancy 2023: झारखंड में लिपिक व स्टेनोग्राफर की निकली बंपर वैकेंसी, 20 अक्टूबर से भरे जायेंगे आवेदन, OMR आधारित होगी चयन परीक्षा, माइनस मार्किंग भी, पढ़िये डिटेल

रांची। इंटर पास अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। JSSC ने अलग-अलग विभागों के लिए क्लर्कों की भर्ती निकाली है। स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, निम्न वर्गीय क्लर्क व कंप्युटर ऑपरेटर के रेगुलर 863 और बेकलॉग के 1 पद सहित कुल 864 पदों पर भर्तियां होगी। JSSC ने इसे लेकर भर्ती आवेदन जारी कर दिया है।

विज्ञापन के मुताबिक 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया JSSC के आफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। 19 नवंबर तक आवेदन भरे जा सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान 22 नवंबर की मध्य रात्रि तक किया जा सकता है। वहीं फोटो व हस्ताक्षर अपलोड 25 नवंबर तक किया जा सकता है। वहीं 27 नवंबर से 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीभा OMR आधारित पक्रिया से होगी। परीक्षा एक चरण में ली जायेगी। जिसे वस्तुनिष्ट या बहुविक्लपीय उत्तर होंगे। एक प्रश्न के सही उत्तर पर 3 अंक और एक गलत उत्तर के 1 अंक काटे जायेंगे। भाषा के विषय को छोड़कर अन्य विषयों में प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होंगे। परीक्षा में तीन पत्र होंगे। ये परीक्षा तीन पालियों में होगी। प्रत्येक पत्र के लिए परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इनमें 120 अंक निर्धारित होंगे। हिंदी भाषा ज्ञान 60 प्रश्न व अंग्रेजी भाषा ज्ञान 60 अंक के होंगे। भाषा की परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। इसमें 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।
दूसरा प्रश्न पत्र जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का होगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। इसकी भी अवधि 2 घंटे होगी। इसमें भी 30 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा। उसी तरह से प्रश्न पत्र तीन 120 अंक और 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान 30 अंक, झारखंड से संबंधित ज्ञान 40 अंक और कंप्युटर व हिंदी टंकण से संबंधि प्रश्न 50 अंक के होंगे। इसमें भी 20 प्रतिशत अंक लाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close