जूनियर इंजीनियर और कर्मी कराते है बिजली चोरी,जांच में हुआ खुलासा, एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पलामू। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मियों पर बिजली चोटी कराने का आरोप लगा है।मामले की जानकारी होने पर जिले के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने अपने ही विभाग के जूनियर इंजीनियर पर बिजली चोरी और नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में थाने में एफआईआर दर्ज करायी है. मामला पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का है.

कार्यपालक अभियंता की जांच में हुई थी पुष्टि

बिजली चोटी कराने की जानकारी छतरपुर में तैनात बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रामगोपाल राम को मिली थी. इसपर उन्होंने मामले की जांच की. जांच में पाया गया कि नियम विरुद्ध 11 हजार वोल्ट केवल को शटडाउन किया गया था. पूरे मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने विभाग के जूनियर इंजीनियर और बिजली उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पैसे लेकर बिजली कनेक्शन को जोड़ने का आरोप

दरअसल, पलामू के हरिहरगंज में विभाग ने बिजली चोरी करने के आरोप में 22 नवंबर को शंभू कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी और उसका बिजली कनेक्शन काट दिया था. मामले में आरोप है कि विभाग के जूनियर इंजीनियर धनंजय प्रसाद ने विभाग के डेली वेजेज कर्मियों पर शंभू कुमार का बिजली का कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया था. डेली वेजेज कर्मियों ने बिजली का कनेक्शन जोड़ने से इनकार कर दिया था. बाद में जूनियर इंजीनियर ने बिजली का कनेक्शन देने के लिए 11 हजार वोल्ट केवीए को शटडाउन किया था और कनेक्शन को जोड़ दिया था.

पुलिस जांच में जुटी

जांच में बिजली विभाग के कई अधिकारी और कर्मी शामिल थे. वहीं मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने शट डाउन से जुड़े हुए कागजात भी पुलिस को सौंपा है. इस संबंध में हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close