झारखंड में Kal Ka Mausam: मौसम कल फिर लेगा करवट, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिये कैसा रहने वाला….

Kal Ka Mausam in Jharkhand: Weather will change again tomorrow, Meteorological Department has issued alert for these districts, know how it will be....

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। कल झारखंड का मौसम बिल्कुल अलग दिखने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बादल छाये रहेंगे। हालांकि कुछ जगहों पर मौसम साफ भी रहेगा। फिलहाल झारखंड में मौसम हर दिन बदल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि अब तापमान बढ़ने वाला है। झारखंड के सिमडेगा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने कहा है कि दोपहर में या शाम को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। जमशेदपुर में बादल छाया रह सकता है। वहीं डाल्टेनगंज के मौसम की बात करें, तो दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान कल 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम पारा सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम पारा हजारीबाग में दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close