Kalicharan Singh Biography In hindi: जानिये कौन हैं कालीचरण सिंह, जिन्हें दो बार के सांसद का टिकट काटकर पार्टी ने बनाया प्रत्याशी, उनकी जीवनी…

Kalicharan Singh Bjp Candidate: भाजपा ने चतरा ने सांसद का टिकट काट दिया है। सांसद सुनील सिंह के उम्मीदवारी से हटने की ट्वीट के कुछ ही घंटे पार्टी ने वहां से सांसद प्रत्याशी के तौर पर कालीचरण सिंह के नाम का ऐलान कर दिया। कालीचरण सिंह अभी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। कालीचरण सिंह की छवि चतरा में राजनीतिज्ञ के साथ साथ समाजसेवी की भी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने नयी कार्यकारिणी बनायी थी, उसमें कालीचरण को भी जगह दी गयी थी।

कालीचरण सिंह ने राजनीति केसाथ समाज सेवा भी करते रहे।उनके निस्वार्थ सेवा से जिले के हरकोई प्रभावित है। कोरोना- 19वैश्विक आपदा के समय वे 450असहाय एवं मजबूर लोगों परिवारोंको 84 दिनों तक भोजन उपलब्धकराने का काम किया। उनके नामके साथ ऐसे कई उदाहरण जुड़े हुएहैं, जिनमें बेसहारा और बेहद गरीबपरिवारों, बूढ़ों, महिलाओं और छोटेमासूम बच्चों के बीच गर्म कपड़ेबांटना शामिल है। कालीचरण सिंहका कहना है कि जरूरत के समयजरूरतमंदों के लिए कुछ करता हूं तो काफी राहत मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिये कौन हैं सांसद सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह का जन्म 10 जनवरी 1962 को हुआ था। वो लगातार दो बार चतरा से सांसद रहे। पहली बार उन्हें 2014 में चतरा से टिकट दिया गया था, बाद में 2019 से भी वो उसी सीट से जीते। सुनील कुमार सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम केदार नाथ सिंह और मां का नाम निर्मला देवी है। उनकी पत्नी का नाम प्रतिमा सिंह है। मई, 2014 में आयोजित पद, 16वीं लोकसभा के लिए वो भाजपा के सचेतक भी बना थे। चतरा में 2014 में उन्होंने अपने सभी विरोधियों की जमानत जब्त करा दी थी। वो लोकसभा में सदस्य, सरकारी आश्वासनों पर समिति, सदस्य, कोयला और इस्पात पर स्थायी समिति, सदस्य, सलाहकार समिति, विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, सदस्य, नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के लिए विधेयक पर संयुक्त समिति, सदस्य, सलाहकार समिति, मंत्रालय कौशल विकास और उद्यमिता 2017-2019 अध्यक्ष भारत-कोरिया संसदीय मैत्री समूह में शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close