कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री!: झामुमो विधायक के ट्वीट पर गरमायी राजनीति, निशिकांत दुबे ने विधायक का पोस्ट ट्वीट कर लिखा, चंपई सोरेन के विदागिरी का वक्त…

रांची। निशिकांत दुबे पिछले कई दिनों से इस बात को दोहरा रहे हैं कि कल्पना सोरेन की जल्द ही मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी होगी। लगता है निशिकांत दुबे की ये भविष्यवाणी भी अब जल्द ही सही साबित होने वाली है। ऐसी अटकलें निशिकांत दुबे के ही एक पोस्ट से लग रहा है, जिसमें उन्होंने गिरिडीह के एक सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र किया है।

दरअसल सुदिव्य कुमार सोनू ने चुनाव प्रचार की अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, साथियों जोहार, इस बार गांडेय की जनता सिर्फ एस विधायक नहीं चुनेगी, बल्कि एक शिक्षित, जुझारू मुख्यमंत्री समकक्ष प्रत्याशी भी चुनेगी। ये बात अलग है कि अभी तक औपचारिक तौर पर कल्पना सोरेन के नाम का ऐलान गांडेय उपचुनाव के प्रत्याशी के तौर पर नहीं हुआ है, लेकिन ये पक्का है कि कल्पना सोरेन उपचुनाव लड़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुदिव्य सोनू के पोस्ट पर निशिकांत दुबे ने लिखा है कि मख्यमंत्री चंपई सोरेन की विदागिरी का वक्त आ गया है। सोरेन परिवार कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री मान चुका है। यह विधायक का ट्वीट। आपको बता दें कि निशिकांत दुबे पिछले कई दिनों से ये कह रहे हैं कि हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का निर्देश दे दिया है। हालांकि पार्टी इस बातों को फिलहाल ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close