Kalpana Soren Murmu Biography In Hindi: कितनी अमीर है कल्पना सोरेन, जानिये कल्पना सोरेन का जीवन परिचय

Kalpana Soren Murmu Biography In Hindi: कल्पना सोरेन चुनावी सफर की शुरुआत करने वाली है। यूं तो पक्की खबर कई महीनों से चल रही थी, बस आज उस खबर पर मुहर लगी है। गांडेय से कल्पना सोरेन को JMM ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ऐसे में कई लोग कल्पना सोरेन के बारे में जानना चाहते हैं। सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि आखिर कल्पना सोरेन के लिए गांडेय सीट ही क्यों चुनी गयी। इसकी सबसे बड़ी वजह है, कल्पना सोरेन का मूल रूप से झारखंड का निवासी ना होना।

ओड़िशा के मयूरभंज की रहने वाली है कल्पना
दरअसल कल्पना सोरेन का जन्म स्थान ओड़िशा है, लिहाजा वो अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखने के बावजूद झारखंड में अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं ले पायेंगी, इसलिए उनके लिए गांडेय की सामान्य सीट चुनी गयी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का ताल्लुक ओडिशा के मयूरभंज जिले में रहने वाले परिवार से हैं। हालांकि कल्पना सोरेन का जन्म रांची में हुआ। 1976 में जन्मीं कल्पना सोरेन ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई रांची में की थीं। पिछले कई वर्षों से कल्पना सोरेन रांची में एक प्राइवेट स्कूल का संचालन करती हैं।हालांकि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उनकी स्कूल संचालन में सक्रियता थोड़ी कम हुई है, लेकिन अभी भी उनका संचालित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिबू सोरेन के केंद्रीय मंत्री रहते हेमंत-कलपना की हुई थी शादी
7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन के साथ शादी की बंधन में बंधी कल्पना सोरेन पहली बार सुर्खियों में हैं। दो बेटों की देखरेख करने वाली कल्पना सोरेन अब तक राजनीति से दूरियां बनाए रखती थीं, लेकिन समय-समय पर सीएम हेमंत सोरेन के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आती थीं। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी अरेजेंड मैरिज थी और दोनों परिवारों की सहमति से बड़े ही धूमधाम से शादी हुई थी। उस वक्त हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन केंद्रीय कोयला मंत्री थे।

कल्पना सोरेन के पास कितनी है संपत्ति
हेमंत सोरेन की ओर से वर्ष 2019 के चुनाव में निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार कल्पना सोरेन के पास 94 लाख कैश थी। जबकि बैंक खाते में 2 लाख 55 हजार रुपए हैं। एचएस फ्यूल में कल्पना सोरेन की ओर से 2 लाख रुपये निवेश किया गया है। वहीं डाकघर के खातों में 6 लाख 79 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा एलआईसी और आईसीआईसीआई की 24 लाख की पॉलिसीज ले रखी है। वहीं हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8 करोड़ 51 लाख 74 हजार रुपये की संपत्ति थी। उनके नाम पर एक मारुति सियाज कार भी है, जिसकी कीमत 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।कल्पना सोरेन के बैंक अकाउंट और अन्य निवेश के अलावा 24 लाख 85 हजार रुपये की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी और 9 लाख रुपये से ज्यादा की चांदी है। इसके अलावा कल्पना सोरेन के नाम तीन कॉमर्शियल बिल्डिंग्स हैं, जिसकी कीमत 4.87 करोड़ रुपये बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद राजनीति में हुई सक्रिय
कल्पना सोरेन लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। माना जाता है कि परिवार के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका हैं। राजनीतिक तौर पर बेहद सक्रिय परिवार के बीच रहने के बावजूद कल्पना राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहने से खुद को बचा लेती हैं। हालांकि सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी की वजह से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाने की चर्चा जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के बाद से ही हो रही थी। उस समय ऐसा कहा गया था कि कल्पना सोरेन के लिए आगे का रास्ता बनाने के लिए सरफराज अहमद की गांडेय सीट खाली कराई गई है। कल्पना सोरेन मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है, इसलिए वो एसटी की सुरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकती है। यही कारण है कि कल्पना सोरेन के लिए सुरक्षित सीट का चुनाव किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close