भाजपा से कंगना रनौत और रामायण के राम अरूण गोविल भी लड़ेंगे चुनाव, देखिये भाजपा ने बिहार-झारखंड सहित सहित देश के कई सांसद-नेताओं को किया सरप्राइज

नयी दिल्ली। भाजपा ने प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी की है। होलिका दहन के दौरान जारी हुई इस लिस्ट में अभिनेत्री और अभिनेता को भी पार्टी ने टिकट दिया है। लिस्ट में सबसे बड़ा नाम उम्मीदवारी के तौर पर जो सामने आया है वह फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का है। पार्टी ने उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। झारखंड की तीन सीट दुमका, धनबाद और चतरा से प्रत्याशी के नामों का ऐलान हुआ है। दुमका से सीता सोरेन, धनबाद से ढुलू महतो और चतरा से कालीचरण सिंह को टिकट दिया गया है।

वहीं टीवी कालाकार श्रीराम की शानदार किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी चुनावी रण में उतरे हैं। पार्टी ने उन्हें पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से उतारा है। वहीं इस लिस्ट में जिस बड़े उम्मीदवार का पत्ता कटा है, वह वरुण गांधी हैं, जिनका इस बार पीलीभीत से टिकट काट दिया गया है। पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रवि शंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे.बीजेपी ने राजमुंदरी से डी पुंडेश्वरी, मुजफ्फरपुर से राज भूषण निषाद, पाटलीपुत्र से राम कृपाल यादव को टिकट दिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट काटा गया है. बक्सर से मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

सासाराम से छेदी पासवान को भी टिकट नहीं दिया गया है, उनकी जगह शिवेश राम उम्मीदवार होंगे. मुजफ्फरपुर से अजय निषाद का टिकट काटा गया है.नवादा से विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है. यह सीट लोजपा के खाते में थी. इसके अलावा बाकी सभी पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है. बता दें कि बीजेपी बिहार में 17 लोकसभा सीटों चुनाव लड़ेगी और इन सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close