हेमंत सोरेन के साथ केजरीवाल: ‘झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन के साथ है AAP…’, केजरीवाल ने की कल्पना सोरेन से बात, कही ये बात…

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलती जुलती स्थिति ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी है। अरविंद केजरीवाल पर भी गिरफ्तारी का संकट है। ED के लगातार समन के बाद भी पूछताछ में शामिल नहीं होने पर उनके खिलाफ भी ED अब एक्शन की तैयारी में है। इधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बात की है। इसकी जानकारी सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने इस दौरान कल्पना सोरेन को भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं. पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है. बता दें कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पूर्व सीएम सोरेन के ही X हैंडल पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी थी, कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बात हुई।

कल्पना सोरेन ने लिखा…

‘आज दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal से फोन पर बातचीत हुई. इसी पोस्ट के जवाब में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि, ‘कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं. पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है. किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं. आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती, लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा. उन्हें सलाम!’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘अरविंद जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी और झामुमो परिवार के साथ हैं. केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है. झारखण्ड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है. केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है. जय जोहार!जय झारखण्ड!’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close