खूँटी: PM मोदी के झारखंड आगमन की तैयारी का मुख्य सचिव और DGP ने लिया जायजा, पदाधिकारियों को दिया ये निर्देश

खूंटी: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित खूंटी दौरे को लेकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, आईजी, डीआईजी समेत राज्य के कई वरीय अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को खूंटी पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने खूंटी में बन रहे अस्थायी हेलीपैड और बिरसा कॉलेज स्तिथ फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. साथ ही कचहरी मैदान का निरीक्षण किया और मौजूद पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उलिहातू में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. रंग-रोगन से लेकर सफाई का काम जोर-शोर से चल रहा है. साथ ही गांव में सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम जारी है. शौचालय निर्माण से लेकर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की तैयारियों को लेकर खूंटी प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेलीपैड,फुटबॉल स्टेडियम और कचहरी मैदान का निरीक्षण करने के बाद राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी समेत कई अधिकारी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू के लिए रवाना हो गए. मुख्य सचिव और डीजीपी वहां बिरसा ओड़ा और बिरसा कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करेंगे. उलिहातू में बिरसा के प्रांगण और बिरसा कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है. खूंटी में धीमी गति से तैयारियां देख मुख्य सचिव ने डीसी से कहा कि कार्यक्रम में महज पांच दिन ही शेष रह गए हैं. ऐसे में कैसे पूर्ण पाएगा निर्माण कार्य।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close