झारखंड में अग्निवीर बनने का शानदार मौका, जानिये कब से शुरू होगी रैली, मोबाइल फोन लाना होगा साथ, ये निर्देश भी पढ़ लें

Great opportunity to become Agniveer in Jharkhand, know when the rally will start, you will have to bring your mobile phone with you, read these instructions too

Jharkhand agniveer News: झारखंड में अग्निवीर बनने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी जानकारी आई है। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए सेना भर्ती कार्यालय रांची ने अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 के आयोजन की तारीख तय कर दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह आयोजन 22 अगस्त से लेकर 4 सितंबर 2025 तक खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा। यह रैली झारखंड के मूल निवासी युवाओं के लिए है, जो आठवीं दसवीं या 12वीं पास है। ये भर्ती अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी क्लर्क, ट्रेड्समैन के पदों पर होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन्होने भारतीयों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास किया है, उनके एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल पर भेजे गए हैं। अगर किन्ही अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है तो वह www.joinIndianarmy.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना रंगीन एडमिट कार्ड किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। रैली में मेडिकल सुविधा, ट्रैफिक व्यवस्था, विश्राम क्षेत्र सहित सुबह 4:00 बजे से सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रांची में सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर के 2:00 तक संपर्क कर सकते हैं।

 

मामले की जानकारी देते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने युवाओं से पूरी तैयारी पर आत्मविश्वास के साथ रैली में शामिल होने की अपील की है।अभ्यर्थियों को एंड्रॉयड फोन साथ लाना जरूरी होगा। इसके साथ ही चरित्र प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र जैसे मूल दस्तावेज भी उन्हें लाने होंगे।

Related Articles

close