कल देवघर पहुंचेंगे लालू-राबड़ी और तेजस्वी, कार्यकर्ता आज से ही पहुंचने लगे हैं बाबा धाम, जानिये क्या है कार्यक्रम

रांची। लालू यादव की सेहत अब सुधर गयी है। वो पहले से ज्यादा अब सक्रिय भी हो गये हैं। पिछले कुछ वक्त से वो देश के प्रसिद्ध मंदिरों में भी जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। अब वो देवघर में पूजा करने आ रहे हैं। कल यानि 10 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव देवघर आ रहे हैं। रविवार की सुबह देवघर में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के बाद 10 सितंबर को लालू प्रसाद देवघर बाबा नगरी में ही रहेंगे। 11 सितंबर को लालू यादव अपने परिवार सहित पटना लौट जाएंगे।

पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक देवघर में भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। हालांकि देवघर में कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। पार्टी की तरफ से ये बता दिया गया है कि ये पूरी तरह से एक धार्मिक यात्रा है, बावजूद काफी संख्या में कार्यकर्ता देवघर पहुंच रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ नेताओं से उनकी चर्चा से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को पूरे दिन वो देवघर में रहेंगे, इस दौरान वो पार्टी से प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा कर सकते हैं। आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में भाग लेने तेजस्वी के साथ लालू प्रसाद भी मुंबई गए थे। इस दौरान उन्होंने सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा की थी. अपने गृह क्षेत्र फुलवरिया जाकर भी उन्होंने वहां मां देवी की आराधना की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close