झारखंड: स्कूल में हुआ बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों के सर पर गिरी छत, क्लास के दौरान ही हुआ हादसा, 6 बच्चे गंभीर

Jharkhand: Major accident in school, roof fell on school children's heads, accident happened during class, 6 children seriously injured

Jharkhand News: स्कूल में हुए हादसे में 6 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोडरमा जिला के लरियाडीह गांव की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में एक प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहा है। स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान एक हादसा हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में 6 बच्चों सहित निर्माण कार्य में जुटा एक मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ छत की ढलाई चल रही थी। उसी दौरान एक मजदूर के हाथ से एस्बेस्टस छूट गया और नीचे कक्षा में बैठे बच्चों पर गिर गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं इस घटना में दीवार पर लगी ईंटें भी बच्चों के सिर पर जा गिरीं, जिससे बच्चे घायल हो गए। वहीं मजदूर भी नीचे गिर पड़ा। स्कूल प्रशासन ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घनटा में स्कूल संचालक की लापरवाही उजागर हुई है। स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान पढ़ाई कराने को अभिभावकों में भी आक्रोश है। फिलहाल मामले में किसी भी तरह की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं की गयी है।

Related Articles

close