झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा हमला…639 पूर्व सैनिकों की भर्ती से सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत…जानें आवेदन और इंटरव्यू की तारीखें!

Big attack against Naxalism in Jharkhand... Security forces will get new strength with the recruitment of 639 ex-soldiers... Know the dates of application and interview!

रांची : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा राज्य के जेल, औद्योगिक प्रतिष्ठान और थानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 639 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति की जाएगी। झारखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में सशस्त्र बलों की कमी को पूरा करने के लिए विशेष सहायक पुलिस (SAP) की दो बटालियनों का गठन किया गया है। इनमें से एक बटालियन रांची के टाटीसिलवे में और दूसरी बटालियन जमशेदपुर के हलुदबनी में स्थित होगी।

पूर्व सैनिकों को मिलेगा विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा

इन बटालियनों में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को अनुबंध के आधार पर अस्थाई रूप से नियुक्त किया जाएगा। इनमें सूबेदार, मेजर, नायक, हवलदार, सिपाही, चालक, लिपिक और रसोईयां शामिल होंगे, जिन्हें विशेष पुलिस पदाधिकारी का दर्जा दिया जाएगा। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया डोरंडा स्थित जैप-1 में आयोजित की जाएगी, जहां 28, 29 और 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिक्त पदों का विवरण

  • सूबेदार मेजर : 02
  • नायब सूबेदार (सामान्य) : 10
  • नायब सूबेदार (तकनीकी) : 03
  • नायब सूबेदार (वितंतु) : 17
  • हवलदार (सामान्य) : 124
  • हवलदार (चालक) : 08
  • सिपाही (सामान्य) : 438
  • सिपाही (चालक) : 23
  • रसोईया : 14

भर्ती प्रक्रिया और शर्तें

पूर्व सैनिकों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है, जहां उन्हें न केवल नौकरी के अवसर मिलेंगे, बल्कि नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य सुरक्षा कार्यों में भी योगदान देने का मौका मिलेगा। ये नियुक्तियां अस्थाई आधार पर की जाएंगी, लेकिन यह राज्य में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close