लातेहार: सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

लातेहारः जिला में सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. रविवार की देर रात बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों में दिलीप उरांव और कुलदीप उरांव शामिल है. ये दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर के रहने वाले थे. इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है।

दुर्घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चचेरे भाई कुलदीप उरांव और दिलीप उरांव किसी काम को लेकर रविवार की शाम बालूमाथ आए थे. रात को दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गणेशपुर चमरंगा गांव के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवकों को तत्काल बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर रांची-चतरा मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना के बाद बालूमाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की.

हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं है और सड़क जाम हो जाने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। घटना रविवार की देर रात हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close