आर्मी रैली के दौरान लाठीचार्ज, भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, इंट्री नहीं मिलने पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathicharge during army rally, candidates created ruckus during recruitment, protested on not getting entry, police lathicharged

Army Rally : आर्मी रैली में लाठीचार्ज किया गया है। हंगामे की वजह से आर्मी रैली में व्यवधान पड़ा रहा। दरअसल आर्मी की तरफ से जवानों के चुनाव के लिए भर्ती रैली आयोजित की गयी थी। पटना जिला के दानापुर में आर्मी भर्ती का आज पांचवा दिन है। अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनकी भारी संख्या को देखकर दौड़ रोक दिया गया, जिसके बाद सैनिक चौक पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया और दौड़ कराने की मांग कर रहे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जिसके बाद आक्रोशित अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा और सैनिक चौक को जाम कर दिया। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात से अभ्यर्थी सैनिक चौक स्थित करियप्पा मैदान पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का शैक्षणिक प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज जांच करने के बाद दौड़ के लिए बीआरसी के पीटी मैदान में ले जाया जाता है, लेकिन आज अभ्यर्थियों की संख्या अधिक देखकर भर्ती अधिकारी ने दौड़ नहीं कराने की सूचना दी. जिससे आक्रोशित अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, पुलिस ने अभ्यर्थियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया। अभ्यर्थी प्रदर्शन कर दौड़ कराने की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पहुंचे सैन्य अधिकारी व पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझा-बुझाकर शांत करने का काफी प्रयास किया। लेकिन, वे मानने को तैयार नहीं थे तब पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा।

 

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन व हंगामा से नगर का यातायात व्यवस्था चरमरा गया था। इस प्रदर्शन से शहर का सैनिक चौक, एमईएस पुल, हाथीखाना मोड़ व सगुना मोड़ पर जाम लगा रहा। हंगामा की सूचना पर एएसपी भानू प्रताप सिंह व सिटी एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। आपको बता दें कि 12 नवंबर से टीए भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को बीआरसी के पीटी मैदान में दौड़ के लिए बुलाया जा रहा है।

Related Articles

close