झारखंड के वकीलों को जल्द मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ…इस दिन से होगी शुरुआत

Jharkhand lawyers will soon get health insurance benefits...it will start from this day

झारखंड सरकार राज्य के वकीलों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 3 मई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में अधिवक्ता स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत वकीलों और उनके परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

सोमवार को रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफल हो सके। बैठक में एसएसपी चंदन सिन्हा, डीडीसी दिनेश कुमार यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुछ महीने पहले कैबिनेट बैठक में अधिवक्ताओं के लिए इस स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी थी। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इलाज की अधिकतम सीमा क्या होगी, लेकिन संभावना है कि सूचीबद्ध अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज पर 10 लाख रुपये तक की मुफ्त सुविधा मिलेगी। अगर खर्च इससे ज्यादा होता है, तो कॉर्पस फंड से सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की थी। अब वकीलों को भी इसका लाभ मिलने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close