दही से स्किन की देखभाल: गर्मियों में त्वचा को ठंडक और चमक देने के लिए जानें ये आसान टिप्स!

Skin care with curd: Learn these easy tips to keep your skin cool and glowing in summer!

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है. ज्यादातर लोग इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं जैसे चेहरे पर गुलाब जल, शहद, बेसन इत्यादि चीजों शामिल हैं. वहीं कई लोग गर्मी के मौसम में दही का इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए भी करते हैं.

दही में कैल्शियम, विटामिन बी12, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं. जहां दही के इस्तेमाल के कुछ फ़ायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी हैं. आइए जानते हैं गर्मियों के मौसम में चेहरे पर दही लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्किन से दाग-धब्बों को दूरता है

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मददगार साबित हो सकता है. दही त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर कर उसे निखारने में मदद कर सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झुर्रियों को कम करता है

दही में लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा से छोटे रेखाओं और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं. इससे त्वचा में चमक आती है. साथ ही दही में विटामिन बी12 भी होता है, जो त्वचा में चमक लाने में मदद करता है. दही में ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं, जो गर्मियों में सनबर्न को रोकने और त्वचा को ठंडक प्रदान करने में मदद कर सकता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये हैं दही लगाने के नुकसान-

एलर्जी की समस्या हो सकती है

गर्मी के मौसम में संवेदनशील त्वचा या कुछ लोगों को दही के इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर रैशेज या जलन हो सकती है. अगर किसी को दही से एलर्जी नहीं है तो उसे इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

खुजली या रेडनेस हो सकती है

दही में थोड़ी मात्रा में अम्लीय पदार्थ होता है. जिसे स्किन पर लगाने से जलन, खुजली और रेडनेस जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में सेंसिटिव स्किन वालों को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है

Related Articles

close