बहाना छोड़कर 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए हेमंत सरकार- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार को बहाना छोड़कर 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना चाहिए.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार में अहम सहयोगी कांग्रेस पार्टी को अपना चुनावी वादा पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी झामुमो की सहमति के बिना गैस सिलेंडर देने का वादा किया था.यदि झामुमो वादा पूरा करने से रोक रहा है तो कांग्रेस को यह जनता को बताना चाहिए.

दरअसल, चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 7 गारंटियों के नाम से अपना चुनावी मेनिफेस्टो जारी किया था. इसमें खाद्य सुरक्षा के तहत 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा भी शामिल था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस ने सात गारंटियों में किया था जिक्र
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की थी कि 1 दिसंबर के प्रत्येक परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. लेकिन, अब चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस कोटे के मंत्री कह रहे हैं कि इस वादे पर गठबंधन के साथ झामुमो की सहमति जरूरी है.यदि ऐसा है तो क्या कांग्रेस ने झामुमो की सहमति के बिना यह वादा किया था?

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गठबंधन का बहाना बनाकर, अपने चुनावी वादे से पीछे हटकर कांग्रेस जनता के साश विश्वासघात कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनावी वादे केवल वोट बटोरने के लिए नहीं होते बल्कि जनसेवा की प्रतिबद्धता के प्रतीक होते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाबूलाल मरांडी ने की वादा पूरा करने की अपील
गौरतलब है कि 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का चुनावी वादा याद दिलाने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा था कि चुनाव से पहले सियासी दल अपनी बात जनता के समक्ष रखते हैं लेकिन इसे गठबंधन का आश्वासन नहीं समझना चाहिए.

यह वादा तभी माना जायेगा जब गठबंधन के प्लेटफॉर्म पर आम सहमति बनेगी. वित्त मंत्री के इस बयान की चहुंओर आलोचना हो रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close