बहन की हत्या करने के मामले में चार सगे भाईयों को आजीवन कारावास, प्रेमी के साथ बहन को देख भाईयों ने लाठी डंडे से मारा था

चतरा। बहन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाले चार सगे भाई को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। दो साल बात इस मामले में कोर्ट ने फैसला दिया है। भाईयों ने बहन और उसके प्रेमी दोनों को ही लाठी डंडे से मारा था, जिसमें बहन की मौत हो गयी थी। मामला दो जून 2021 का है। चारों भाइयों की पिटाई से गंभीर रुप से घायल प्रेमी अंकित कुमार के फर्द बयान पर लावालौंग थाने में कांड संख्या 34/2021 मामला दर्ज किया गया था।
चार भाइयों में मिथुन गंझू, जीवन गंझू, संजय गंझू और शोभी गंझू शामिल हैं। चारों भाई लावालौंग थाना क्षेत्र के सांभे गांव के निवासी हैं। उन पर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप है।

क्या था पूरा मामला
लड़की अपने प्रेमी से मिलने गांव के ही तालाब के पास गई थी. वहीं, लड़की के भाइयों ने प्रेमी-प्रेमिका को साथ देख लिया. इसके बाद भाइयों ने लाठी से प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी. अपने प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बीच में आई तो भाइयों ने दनादन उसपर भी लाठी बरसा दी. इसी क्रम में मौके पर ही लड़की की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि ये दोनों आपत्तिजनक हालत में थे. पुलिस के मुताबिक, प्रेमी की बेरहमी से पिटाई होते देख प्रेमिका उसे बचाने के लिए आई. लेकिन गुस्से से भरे दोनों भाइयों ने लाठी से लड़की को भी बेरहमी से पीटा, जिससे घटनास्थल पर ही प्रेमिका की मौत हो गई.घटना की जानकारी उसके बड़े भाई को मिली, तो उसके 100 नंबर पर कॉल करने पर अंकित को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया, जहां से उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close