झारखंड : चारा घोटाला की तरह पेयजल विभाग में हेराफेरी…बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Like the fodder scam, there is manipulation in the drinking water department... Babulal Marandi's big attack on the Hemant government

Ranchi : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भी चारा घोटाले की तरह विभिन्न कोषागार से अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में खर्च किए गए करोड़ों रुपयों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहीं। इसके साथ ही उन्होंने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की है।

मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा कि हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान पेयजल और स्वच्छता विभाग में वर्ष 2019 से 2024 के बीच 160 करोड़ की लागत से किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भी चारा घोटाले की तरह विभिन्न कोषागार से अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है। राज्य सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराए, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके। जनता के पैसों से की गई यह लूट रोकी जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2019 से 2024 के बीच ₹160 करोड़ की लागत से किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://x.com/yourBabulal/status/1909491918012399836

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close