कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की सूची जारी, देखिये कौन कहां से लड़ेगा चुनाव, लिस्ट…

Congress Candidates 3rd List 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 57 नाम हैं। अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की 57 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।

इन 57 सीटों में अरुणाचल प्रदेश की 2, गुजरात की 11, कर्नाटक की 17, महाराष्ट्र की 7, राजस्थान की 6, तेलंगाना की 5, बंगाल की 8 और पुडुचेरी की 1 सीट शामिल है। पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश वेस्ट सीट से नबाम तुकी और अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से बोसीराम सिरम को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं गुजरात की पाटन सीट चंदनजी ठाकुर और राज्य की साबरकांठा से तुषार चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह के सामने सोनल पटेल को टिकट दिया है. वहीं कर्नाटक की गुलबर्ग सीट से मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधा कृष्ण को उम्मीदवार बनाया गया है. पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी को चुनावी मैदान में पार्टी ने उतारा है.इसके अलावा कोलकाता उत्तर से प्रदीप भट्टाचार्य, पुरुलिया से नेपाल महतो और महाराष्ट्र के सोलापुर से परिणीति शिंदे को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close