लोजपा नेत्री ने किया ऐसा काम, कि हो गयी FIR: आचार संहिता के दौरान होली मिलन कराना पड़ा महंगा, प्रशासन ने दर्ज कराया केस

शेखपुरा। भोजपुरी एक्ट्रेस और लोजपा नेता सीमा सिंह की लोकसभा चुनाव के पहले मुश्किलें बढ़ गयी है। मिशन थाना में बरबीघा के अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने प्रदेश युवा महासचिव सीमा सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि लोजपा नेत्री द्वारा बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर सिन्दाय गांव स्थित अपने आवास पर 17 मार्च की शाम जिला प्रशासन से अनुमति लिए बगैर विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ये आदर्श आचार संहिता और डीएम शेखपुरा द्वारा जारी धारा 144 के निषेधाज्ञा का उल्लंघन है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज होने के बाद ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। भोजपुरी सिनेमा जगत में आइटम क्वीन नाम से मशहूर एक्ट्रेस सीमा सिंह अब राजनीति में हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जॉइन की थी। बॉलीवुड की आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा की तरह वे भी भोजपुरी के स्पेशल नंबर्स में अपने बोल्ड और सिजलिंग अवतार के लिए जानी जाती थीं।

सीमा सिंह ने 2018 अगस्त महीने में सगाई थी और फिर 2019 में मार्च महीने में सौरव के साथ उन्होंने सात फेरे लिए थे. इसके बाद से इन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अप्रैल 2023 में राजनीति में एंट्री कर ली। बता दें कि इस जिले में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रथम चरण में 19 अप्रैल को होने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close