25 लाख की लूट: ज्वेलरी दुकान में 6 लूटेरों ने मचाया तांडव, हथियार की नोंक पर लूट लिये 25 लाख, पुलिस जांच में जुटी …
25 lakh rupees looted: 6 robbers created havoc in a jewellery shop, looted 25 lakh rupees at gunpoint, police engaged in investigation...

हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब छह लूटेरों ने दुकान में घुसकर सोना-चांदी के आभूषण सहित लगभग 25 लाख रुपये के सामान लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
________________________________________
Crime News : हथियारबंद नकाबपोश लूटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। अपराधियों ने दुकान में घुसकर सोना-चांदी के आभूषण समेत करीब 25 लाख रुपये के सामान लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
घटना सीवान जिले की है, जहां बेखौफ लूटेरों ने बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में हुई। जानकारी के अनुसार करीब छह की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियारों से लैस होकर दुकान में घुसे।
बदमाशों ने दुकानदार और वहां मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर डराया और कुछ ही मिनटों में दुकान से सोना-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने पूरी वारदात को बेहद तेजी और सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया।
बदमाशों ने पहले दुकान में घुसते ही दुकानदार को हथियार के बल पर काबू में कर लिया और फिर काउंटर तथा तिजोरी में रखे कीमती सामान को अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।
हैरानी की बात ये है कि लूट की यह बड़ी वारदात थाने से ज्यादा दूर नहीं हुई। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में भी भय का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीवान के पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लूट की इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।












