महिला सब इंस्पेक्टर से लव ज़िहाद: इश्तियाक ने अमन बनकर प्यार में फंसाया, शादी की, बच्चे होने पर सब इंस्पेक्टर को सच हुआ मालूम… अब लेडी SI ने …

Love Jihad with a female sub-inspector: Ishtiaq trapped her in love by pretending to be Aman, married her, the sub-inspector came to know the truth after they had a child... Now the lady SI...

Lady Love Zihad : मोहब्बत ना तो मजहब पहचानता है और ना ही दायरा देखता है। इसी तर्ज पर एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अमन को अपना दिल दे दिया, लेकिन बाद में पता चला कि वो तो लव जिहाद का शिकार हो गई। दरअसल जिसे अमन समझकर महिला सब इंस्पेक्टर ने प्यार किया था, हकीकत में इश्तियाक अहमद था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला सब इंस्पेक्टर ने प्यार किया, शादी रचायी, अब बच्चे होने के बाद यह पता चला कि जिस युवक से उसने अमन समझ कर शादी रचाई थी दरअसल वह मुस्लिम युवक इश्तियाक है। सब इंस्पेक्टर ने जब एक दिन चुपके से अमन के दस्तावेज को देखा, तो मालूम चला कि अमन हकीकत में इश्तियाक है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। आरोपी युवक भोपाल के जहांगीराबाद में एक कैफे चलाता था। सालों पहले आरोपी ने खुद को अमन बताकर महिला पुलिसकर्मी से मिला था। संबंध बनाया ..और इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। कुछ समय बाद महिला ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास की और रायसेन में पदस्थ हो गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन 2020 में एक दस्तावेज के जरिए महिला को पता चला कि उसका पति अमन नहीं, बल्कि इश्तियाक अहमद है। शादी और बच्चे की वजह से वो साथ रहने को मजबूर हो गई। महिला इंस्पेक्टर चाहे कर भी कुछ नहीं कर पा रही थी। इसी बीच महिला सब इंस्पेक्टर के साथ इश्तियाक ने मारपीट शुरू कर दी।

 

जब महिला ने इश्तियाक से दूर बनानी शुरू की, तो फरवरी 2025 में आरोपी महिला के घर रायसेन पहुंच गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के तहत दर्ज हुआ, लेकिन जांच में धर्म छुपाकर शादी करने का मामला भी सामने आया। अब आरोपी इश्तियाक अहमद के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज करपुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close